मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन गंभीर–उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया
-स्वीप के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर किया जा रहा जागरूक
BOL PANIPAT ,22 सितंबर, मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन द्वारा जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। हर पोलिंग बूथ पर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। चारों विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विशेष तौर पर उन स्थानों पर स्वीप के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने की संभावना ज्यादा है। स्वीप कार्यक्रम में लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाती है।
स्वीप कन्वीनर डॉक्टर हितेश चंद्र शर्मा ने बताया
की कीनरो को स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया है। अब किन्नर जहां-जहां बधाई देने के लिए जाएंगे वहां ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का लोगों को संदेश देंगे व लोगों से अपील करेंगे कि वो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में मतदान करें।
उन्होंने बताया कि
मतदाता जागरूक कार्यक्रम के तहत स्वीप कार्यक्रम मे मतदाताओं के सवालों का जवाब भी दिया जाता है।
रविवार को इस कड़ी मे किन्नर भवन मॉडल टाउन, फैक्टरी लेबर राज इंपेक्स इंडस्ट्री , कृष्णा गार्डन, फैक्ट्री,कृपालु आश्रम , शिवम इंडस्ट्री मे स्वीप के तहत श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की शपथ भी दिलाई और वोटिंग की अपील भी की गई।

Comments