मतदाता जागरूकता को लेकर प्रशासन गंभीर. गाँव स्तर पर आयोजित किये जाऐगे स्वीप कार्यक्रम: एसडीएम
-19 अप्रैल को गांव स्तर पर होंगे मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम चुनाव प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अनेक स्थानों पर बनेगें सैल्फी प्वांइट
-मतदान केन्द्रों पर बिजली -पानी की होगी पूर्ण व्यवस्था
BOL PANIPAT , 15 अप्रैल। लोकसभा के आम चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से कराने को लेकर प्रशासन हर प्रकार से तैयार है। चुनाव में मतदान के प्रतिशत को पिछले चुनाव की तुलना में इस बार बढ़ोतरी की जाएगी। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देश पर सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी, ईओ और ग्राम सचिव और पटवारियों की बैठक को संबोधित करते हुए एआरओ एवं एसडीएम मनदीप सिंह ने कही। उन्होंने इस मौके पर सभी को मतदाता जागरूकता के संदर्भ में शपथ भी दिलाई।
एसडीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर पूरे जिले में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। अनेक स्थानों पर सैल्फी प्वाइंट बनाए जाऐंगे। ताकि लेागो में खास तौर पर युवाओं में मतदान के प्रति रूचि बढ़े। एसडीएम ने बताया कि मतदाता जागरूक अभियान की इस कड़ी में गाँव स्तर पर 19 अप्रैल को शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत सभी गाँवों में ग्राम पंचायतों द्वारा चौपालों व सामुदायिक स्थानों पर 11.30 बजे ग्रामीणों के साथ शपथ कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। जिसमें सभी ग्रामीण इस बात की शपथ लेंगे कि वे लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते है व अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेगे व स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगे।
एसडीएम ने बताया कि 25 मई को होने वाले चुनाव में इस बार मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है व पिछले चुनाव के प्रतिशत से आगे निकल कर रिकार्ड स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि 25 मई को पूर्णरूप से अवकाश रहेगा इस दिन औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों को वेतन मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन औद्योगिक क्षेत्रों में चुनाव आयोग के नियमों की पालना नहीं हुई उन पर आयोग कार्यवाही करेगा। इस मौके पर नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र मलिक, सीटीएम टिनू पोशवाल, एसडीएम अमित कुमार समालखा, एसडीएम ज्योति मित्तल इसराना, सीईओ जिला परिषद गौरव, तहसीलदार चुनाव सुदेश राणा, डीडीपीओ विशाल परासर के अलावा खंड विकास पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र खत्री, विवेक, नितिन यादव के अलावा जिला भर के सचिव व पटवारी मौजूद रहे।

Comments