Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


समस्याओं के निस्तारण में अधिकारी लाये तेजी : उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 23, 2025 Tags: , , , , ,

-उपायुक्त ने जन संवाद,सीएम विंडों और समाधान शिविर से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

BOL PANIPAT , 23 अप्रैल। उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ जिला सचिवालय सभागार में सीएम विण्डों, जनसंवाद और समाधान शिविर में आई समस्याओं के समाधान क ी प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों के द्वारा होना है वे इसमें समय ना लगाये। मुख्यमंत्री स्वयं सीएम विण्डों, जनसंवाद और समाधान शिविर में आई समस्याओं के समाधान की प्रगति पर अपडेट ले रहे हैं। वीसी के माध्यम से भी मुख्य सचिव संज्ञान ले चुके है।
    उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को सीएम विण्डों, जनसंवाद और समाधान शिविर के संदर्भ में जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर और गम्भीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने जिन विभागों की पेडेंसी बचती है उन्होंने जल्द से जल्द दूर करने व एटीआर की क्वालिटी चैक करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर ये कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं इनमें जो समस्याएं आम जन द्वारा प्रस्तुत की गई हैं उनकी बारिकियों को समझ कर उन पर कार्य करना होगा।
    उपायुक्त ने कहा कि उनकी मनसा पानीपत को समस्याओं से मुक्तकरने की रही है। वे समस्या मुक्त नम्बर पानीपत देखना चाहते हैं। यह सब अधिकारियों की ईमानदारी पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि जब तक वे रूचि नही लेंगे, सीएम विण्डों ,जनसंवाद और समाधान शिविर में आई समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
    उन्होंने कहा कि सीएम विण्डों,जनसंवाद और समाधान शिविर से जुड़ी समस्याओं का हमें तत्परता से समाधान करना है। उपायुक्त ने जिन विभागों की समस्याएं बचती हैं उनके समाधान न होने का कारण जाना व तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए।
      उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने जिन विभागों की समस्याएं निष्तारण नही हो पाया। एक-एक करके सभी विभागों के अध्यक्षों से कारण पूछा व निर्देश दिए कि जितना जल्दी हो सके समस्याओं का समाधान करें। इस मौके पर निगम संयुक्त-आयुक्त मनी त्यागी, सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह, नगराधीश टिनू पोशवाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा व अन्य कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments