Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


गुमशुदा युवक की हत्या कर शव उत्तराखंड हरिद्वार के जंगलों में फैका. आरोपी मकान मालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 19, 2023 Tags: , , , , ,

मृतक की टाटा नेक्सन कार आरोपियों के कब्जे से बरामद

BOL PANIPAT :19 जून 2023,थाना तहसील कैंप की परशुराम कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले गुमशुदा फकरे आलम उर्फ मुन्ना निवासी चपीकला पलामू झारखंड की हत्या मामले में थाना तहसील कैंप पुलिस ने रविवार को वारदात का पर्दाफास करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मृतक की टाटा नेक्सन गाड़ी भी बरामद की गई।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना तहसील कैंप में जफरूद्दीन पुत्र महरूम रजाक निवासी चपीकला पलामू झारखंड हाल किरायेदार विराट नगर ने शिकायत देकर बताया था कि उसका भाई फकरे आलम उर्फ मुन्ना परशुराम कॉलोनी में राजकुमार उर्फ धोला के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था। फकरे आलम के दोस्त कबीर पुत्र मोलवी मिया व वारिस अंसारी भी कमरे पर उसके साथ ही रहते थे। 4 जून की रात उसने भाई फकरे आलम को फोन किया तो नंबर बंद मिला। इसके बाद उसने कबीर व वारिस अंसारी को फोन किया तो उन दोनों के नंबर भी बंद मिले। 5 जून को उसने परशुराम कॉलोनी में कमरे पर जाकर देखा तो भाई फकरे आलम नही मिला और ना ही उसकी टाटा नेक्सन कार मिली। उसके भाई फकरे आलम की तलाश की जाए। शिकायत पर थाना तहसील कैंप में आईपीसी की धारा 346 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गुमशुदा युवक की तलाश शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस टीम गुमशुदा युवक फकरे आलम की तलाश करने के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही थी। कमरे पर फकरे आलम के साथ रहने वाला उसका साथी कबीर भी उसी दिन से गायब था। थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने रविवार देर साय मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर कबीर अंसारी पुत्र मोलवी निवासी चपी खुर्द पंकी पलामू झारंखड, अर्जुन पुत्र अशोक निवासी रसूलपुर शामली यूपी व अंकित पुत्र विनोद निवासी विकाश नगर को भेसवाल गंदा नाला के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो तीनों आरोपियों ने फकरे आलम के मकान मालिक राजुकुमार उर्फ धोला व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर फकरे आलम की हत्या कर शव हरिद्वार के जंगलो में फैकने बारे स्वीकारा। तीनों आरोपी गुमशुदा फकरे आलम की टाटा नेक्सन कार में सवार होकर रविवार को भेसवाल गंदा नाल के पास घूम रहे थे। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर देर साय आरोपी राजकुमार उर्फ धोला को भी गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी कबीर का मृतक फकरे आलम के साथ पैसो के लेन देन का विवाद चल रहा था। आरोपी मकान मालिक राजकुमार उर्फ धोला ने भी फकरे आलम से पैसे लेने थे। आरोपी कबीर ने फकरे आलम की हत्या करने की योजना बनाकर राजकुमार उर्फ धोला को बताया। आरोपी राजकुमार उर्फ धोला ने अपने जानकार अंकित व एक अन्य आरोपी से कबीर को मिलवाया। योजना अनुसार आरोपी अंकित व उसके दूसरे साथी आरोपी ने 4 जून की रात फकरे आलम के कमरे पर जाकर रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के दौरान आरोपी कबीर भी कमरे पर मौजूद रहा। हत्या कर तीनों आरोपी रसूलपुर शामली निवासी अपने साथी आरोपी अर्जुन को साथ लेकर फकरे आलम के शव को उसी की टाटा नेक्सन कार में डालकर उत्तराखंड हरिद्वार के जंगलों में ले गए और शव को वही पर डालकर वापिस पानीपत आ गए थे।

इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि दर्ज मामले में आईपीसी की धारा 302,201 इजाद कर आरोपियों के कब्जे से मृतक फकरे आलम की टाटा नेक्सन कार बरामद कर शव बरामद करने व वारदात में शामिल फरार इनके एक और साथी आरोपी के ठिकानों का पता लगा काबू करने व गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायलाय में पेश किया जहा से आरोपी कबीर को 6 दिन के व आरोपी राजकुमाऱ, अंकित व अर्जुन को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments