Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने क्राइम मिटींग का आयोजन कर लंबित मामलों को जल्दी से जल्दी निपटाने के संबध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 फरवरी 2022 , पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने क्राइम कंट्रोल के संबंध में जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारीयों के साथ अपने कार्यालय में क्राइम मिटींग का आयोजन कर लंबित मामलों को जल्दी से जल्दी निपटाने के संबध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने लघु सचिवालय में स्थित अपने कार्यालय में जिला पुलिस के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने घटीत हुए अपराधों पर की जा रही कार्रवाही की समीक्षा रिपोर्ट लेकर पर्यवेक्षण अधिकारीयों को निर्देश दिए कि लम्बित मामलों का जल्दी से जल्दी निपटारा करे व शिकायतकर्ता की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करें। वही घटीत अपराधों के बारे में एक दूसरे से जानकारी सांझा करें। साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपने अधीनस्थ थाना प्रभारीयों, चौंकी इंचार्जों व पुलिस कर्मचारियों की समय-समय पर मिटींग लेकर मार्ग दर्शन करने के साथ ही शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता से उचित व्यवहार करने व तय समय में कानूनी कार्रवाही करने बारे दिशा निर्देश दे। ज्यादा से ज्यादा पीओ, बेल जम्पर पकड़ने व अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही करें।

पुलिस अधीक्षक ने चिह्नित अपराधों के बारे में निर्देश देते हुए कहा कि पर्यवेक्षण अधिकारी घटनास्थल पर स्वयं जाकर अनुसंधानकर्ता को निर्देश दें व गाईडलाइन के अनुसार ही अनुसंधान करवाएं। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की घटनाए हो रही है वंहा पर स्पेशल ड्यूटिंया लगाकर अपराध पर रोक लगाए। समय-समय पर अपने अपने इलाके में ज्यादा से ज्यादा गस्त पट्रोलिंग करे, पूर्व अपराधियों को समय-समय पर चैक करे तथा उद्धोषित अपराधियों का पता लगाकर उन्हे गिरफ्तार करे। मुकदमों मे बकाया दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करे। महिला विरुद्ध अपराध व अन्य मामलों में जल्दी से जल्दी कार्यवाही करवाएं। पुराने व लंबित मामलों का जल्दी से जल्दी निपटान करें कोई भी दरखास्त व मुकदमा ज्यादा समय बिना किसी उचित कारण के लंबित न रहे। अनुसंधान अधिन केसों का निपटारा जल्दी से जल्दी करे। यदि कोई झूठा मुकदमा दर्ज करवाता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए।

मिटींग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट(आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, उप-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सैनी व उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मौजूद रहे।

Comments