एनआईटी कुरुक्षेत्र में भ्रमण करने के उपरांत डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया और AUTOKRITI का सफल समापन
BOL PANIPAT : डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय AUTOKRITI कार्यशाला का दिनांक- 22 अगस्त 2023 समापन किया गया। इस कार्यशाला के अंतर्गत चौथे दिन छात्रों ने एनआईटी कुरुक्षेत्र का दौरा किया और उन्हें एनआईटी में छात्रों के जीवन का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला, छात्रों ने केंद्रीय कार्यशाला, थर्मल लैब, डिजाइनिंग लैब फाउंड्री और कार्यशाला का भी दौरा किया। एस.ए.ई. छात्रों द्वारा डिजाइन और निर्मित की गई कारों का एक रोड शो किया। स्कूल परिसर में ही विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर को जानने हेतु प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई जिसके अंतर्गत जीतने वाले छात्रों को प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार की तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि आधुनिक युग तकनीकी का युग है। समय के साथ चलकर ही हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यशाला के अंतर्गत विज्ञान अध्यापकगण प्रशिक्षण हेतु सहयोगी रहें।

Comments