Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


दीप प्रज्ज्वलन से विक्रम संवत 2081 किया स्वागत.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 9, 2024 Tags:

 BOL PANIPAT : नव वर्ष प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नया उत्साह और उमंग लेकर आता है ।आज भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2081 का शुभारंभ हुआ है ।आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में  नेहरू सदन के द्वारा कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।  सर्वप्रथम अंधकार नाशक, प्रकाश पुंज दीप प्रज्वलन से नए वर्ष का स्वागत किया गया। चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में छोटी-छोटी  कन्याओं के हाथों की छाप से डिस्पले बोर्ड को अंलकृत किया गया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करके कन्याओं के शक्ति स्वरूप का वन्दन किया गया। संस्कृत अध्यापिका नीलम मिगलानी ने नव संवत्सर के महत्व और पुरातन भारतीय गौरवशाली संस्कृति से सभी को अवगत कराया। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या  अनुभा गुप्ता  ने नव संवत्सर की शुभकामना देते हुए बच्चों को अनुशासन तथा दृढ़ संकल्प से विद्या अध्ययन करने की प्रतिज्ञा दिलाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या  मीनाक्षी अरोड़ा  ने विक्रमी संवत 2081 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष का स्वागत नवीन जोश, उत्साह और उमंग से करते हुए भविष्य के लिए नए संकल्पों  की प्रतिज्ञा करनी चाहिए । अध्यापिका  राज कुमारी ने पुरातन संस्कृति के महत्व को सभी के साथ साझा किया। हनुमान चालीसा के पाठ से आज के भव्य कार्यक्रम का समापन हुआ।विद्यालय की प्रबंधक समिति से चेयरमैन  सुरेंद्र सिंगला , वाइस चेयरमैन सीए  कमल किशोर शिंगला  प्रबंधक अरुण आर्य , कैशियर  नरेश गर्ग  ने सभी को नव संवत्सर  की बधाई दी।

Comments