Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


अजय गुप्ता लवकुश शाखा पानीपत के अध्यक्ष घोषित.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 12, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : परिषद परिवार में एक नई शाखा लवकुश शाखा, पानीपत शामिल हो गई है। होटल स्काई लार्क ,पानीपत मे आयोजित एक भव्य समारोह में इस शाखा का दायित्व ग्रहण सम्पन्न हुआ । समारोह मे मुख्य अतिथि शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एंव समाजसेवी विजय जैन ,मुख्य वक्ता हम सब के मार्गदर्शक राष्ट्रीय संगठन मन्त्री मा. सुरेश जैन , राष्ट्रिय मिडिया प्रभारी अरिहंत जैन, श्रेत्रीय महासचिव राजकुमार अग्रवाल , क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव तरुण प्रताप त्यागी का सानिध्य रहा । समारोह की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष डा अशोक शर्मा ने की। प्रान्तीय संगठन सचिव नरेश जैन ,प्रान्तीय सचिव प्रवीन गुप्ता ,प्रान्तीय महिला सहसंयोजिका दीपिका सिगंला,प्रान्तीय संयोजक सूचना एंव तकनीक सुरेश रावल ,जिला समन्वयक शिव कुमार मित्तल की गौरवमयी उपस्थिति रही।

लवकुश शाखा अपने प्रान्त की 32वीं और पानीपत जिले की तीसरी शाखा है। नवगठित शाखा में अजय गुप्ता अध्यक्ष, कवंल कुमार सचिव ,अविनाश सेठी कोषाध्यक्ष और संगीता सेठी महिला संयोजिका के दायित्व पर रहेंगी। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद शाखा संरक्षक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल गर्ग ने किया। कार्यक्रम में रोशन लाल बंसल, के बी लाल भूपेश अग्रवाल सुनील चिन्दा पंकज गोयल राजेश गर्ग प्रोफेसर अजय गुप्ता एडवोकेट राजेश शर्मा व अन्य उपस्थित रहे ।

Comments