इनसो ने दिग्विजय चौटाला के जन्मदिवस पर बांटे फल
BOL PANIPAT :- जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो छात्र नेता राजेंद्र जैलदार और इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल ने जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव भाई दिग्विजय सिह चौटाला का 32वा जन्मदिवस पानीपत बस स्टैण्ड के सामने मरीजों को फल फ्रूट बांटकर बनाया । इनसो छात्र नेताओं ने बताया की जजपा प्रधान महासचिव श्री दिग्विजय चौटाला ने हमेशा युवाओं व छात्रों की आवाज को हमेशा बुलंद करने का काम किया है.
छात्र संघ चुनाव बहाल करने में दिग्विजय चौटाला का अहम योगदान रहा है कालेजों की छोटी से छोटी समस्या को दिग्विजय चौटाला ने कालेजों में स्वय पहुंचकर हल कराने का काम किया है इनसो छात्र नेताओं ने बताया की भगवान से उनकी लम्बी उम्र की प्रार्थना करते है इस अवसर पर अमन घणघष, हैपी शर्मा, मंजीत चहल, सुमित मलिक, अजय ढांडा, प्रमोद सेंनी आदि छात्र मौजूद थे

Comments