तमाम मांगो को लागू करने तक स्वास्थ्य कर्मचारियों को जन आंदोलन जारी रहेगा
BOL PANIPAT : स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर कल 6 जून को स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के शिष्टमंडल व सरकार के बीच वार्ता होगी। इस आशय का निमंत्रण महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा की तरफ से स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ का प्राप्त हुआ। यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा , महासचिव सतपाल खासा तथा उप प्रधान सुदेश कुमारी ने बताया कि पंचकूला स्थित स्वास्थ्य भवन मे होने वाली वार्ता मे कोविड -19 की महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी के बावजूद विभाग की प्लानिंग शाखा द्वारा की गई पदों मे कटौती को वापिस लेने सहित उन तमाम मांगों व समस्याओं को महानिदेशक के सामने रखा जाएगा जिसको लेकर सुपरवाईजर संघ पिछले दो साल से आंदोलनरत है। उन्होंने बताया कि बार बार समझौते करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा पदों मे कटौती के कारण स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ ने गत 1 जनवरी से जन आन्दोलन के तहत गांव गांव जाकर पदो समाप्त करने के कारण जनता पर पडने वाले कु प्रभाव की जानकारी दी जा रही है और ग्राम पचायतो से समर्थन प्रस्ताव पारित करवाकर प्रतिदिन सरकार को भेजने का अभियान चलाया हुआ है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि यदि कल होने वाली वार्ता मे सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा नही मिला तो आगामी 10 जुलाई को राज्य के सभी सिविल सर्जन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन देंगे और उसके उपरांत 20 अगस्त को सभी विधायक व सांसद को ज्ञापन देंगे तथा 2 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री के अंबाला आवास पर अनशन करेगे। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि नये नियम के नाम पर पदों मे कटौती करने के निर्णय को वापिस लेकर आबादी अनुसार पद स्वीकृत करने, रिक्त पदों पर नई भर्ती करने, पदोन्नत पद की वेतन विसंगति दुरुस्त करके एम0पी0एच0एस0 को एफ.पी.एल. 7, एस.एम.आई. को एफ.पी.एल. 8, ए0यू0ओ0 को एफ.पी.एल. 9 तथा ए0एम0ओ0 को एफ.पी.एल. 11 मे वेतनमान संशोधित करने , महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर को राजस्थान सरकार की भांति खण्ड स्वास्थ्य सुपरवाइजर तथा जिला सवज्ञस्थ्य सुपरवाईजर की पदोन्नति देने , नियत यात्रा भत्ता 1000 से बढ़ाकर 6000 करने, पदोन्नति सूची जारी करने, स्वास्थ्य सुपरवाइजर का ड्रेस कोड संशोधित करने, उप स्वास्थ्य केन्द्र व हेल्थ वेलनेस सेंटर की सभी रिपोर्ट स्वास्थ्य सुपरवाइजर के माध्यम से अनिवार्य करने, आर.सी.एच. के तहत कार्यक्रम महिला एम.पी.एच.डब्लू0 को नियमित कर्मचारी की भांति ग्रेड 6 के तहत वेतन देने , अलग अलग कार्यक्रम के नोडल आफिसर नियुक्त करने की बजाय एक ही अधिकारी को सभी कार्यक्रम की जिम्मेवारी देने, तथा फील्ड मे कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए उप स्वास्थ्य स्तर पर बायोमेट्रिक मशीन तथा इंटरनेट का प्रबंध करें बिना बायोमेट्रिक हाजरी के लिए बाध्य करने के निर्णय को वापिस लेने सहित तमाम मांगो को लागू करने तक स्वास्थ्य कर्मचारियों को जन आंदोलन जारी रहेगा

Comments