Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


मीटिंग में पिछले काम की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 4, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : भगत सिंह स्मारक सभागार में हरियाणा महिला सभा सब कमेटी जिला पानीपत की एक आवश्यक मीटिंग पूर्व पार्षद संतोष सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मीटिंग में पिछले काम की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई तथा महिलाओं व नाबालिग बालिकाओं के साथ हो रहे शारीरिक और मानसिक शोषण व अत्याचार प्रताड़ना, घरेलू हिंसा तथा सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर हो रही अपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सामाजिक व राजनीतिक में वर्चस्व रखने वाले लोगों के द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के साथ लगातार बढ़ रही हिंसा व शोषण की कड़े शब्दों में निंदा की। गरीब, दलित महिलाओं व नाबालिग बालिकाओं के साथ हो रहे बलात्कार, लूटपाट शारीरिक छेड़छाड़ जैसी घटनाएं दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। मीटिंग में बिलकिश बानो के बलात्कारियों व उसके परिवार के सदस्यों के कातिलों के रिहा किये जाने की निंदा की। मीटिंग में सर्व श्री मति संतोष कश्यप, रीनू सैनी, रीटा सैनी, रमाकांत व संतोष सैनी ने विस्तार से चर्चा की।

Comments