27 अक्तूबर को जिला में ट्रैफिक नियमों से संबंधित दूसरे चरण की खंड स्तरीय परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी.
3090 विद्यार्थी बैठेंगे परीक्षा में, जिला के सभी पांच खंड पर एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया.
BOL PANIPAT : 26 अक्तूबर 2023, यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ने परीक्षा को सुचारू रूप से करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया के साथ संयुक्त रूप से डीओ ऑफिस में जिला शिक्षा विभाग व जिला यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के मार्गदर्शन में एवं पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे करनाल हरदीप सिंह दून के दिशा निदेशों के अनुसार सभी जिलों में यातायात को लेकर स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों की सड़क सुरक्षा क्विज कम्पीटीशन करवाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में जिला पानीपत में 13 अक्टूबर 2023 को प्रथम चरण में स्कूल कॉलेज स्तर पर यह प्रतियोगिता कराई जा चुकी है।
यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत में 13 अक्तूबर को पहले स्तर की परीक्षा का आयोजन स्कूल कालेज स्तर पर चार लेवल पर करवाया गया था। प्रथम लेवल में कक्षा तीसरी से पांचवी, दूसरे लेवल में कक्षा छठी से आठवीं, तीसरे लेवल में कक्षा नौवी से बाहरवीं और चौथे लेवल में कॉलेज के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। पहले स्तर की परीक्षा में सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के 1 लाख 61 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से 3090 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जोकि अब 27 अक्तूबर को दूसरे चरण में खंड स्तरीय परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 से 11 बजे तक होगा। खंड स्तर की परीक्षा के लिए जिला के पांचो खंडो पर एक एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
खंड स्तर पर परीक्षा केंद्र :
- खंड पानीपत- गवर्नमेंट माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाल बत्ती चौक
- खंड इसराना- गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल इसराना
- खंड मतलौडा- गवर्नमेंट माडल संस्कृति स्कूल मतलौडा
- खंड समालखा- गवर्नमेंट माडल संस्कृति स्कूल समालखा
- खंड बापौली- गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बापौली
कॉलेज व शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों के लिए खंड स्तरीय परीक्षा केंद्र एसडी पीजी कॉलेज में बनाया गया है।
इस दौरान डिप्टी डीओ रणबीर सिंह, मतलौडा बीओ मनीष गुप्ता, बापौली बीओ कृष्ण खत्री, समालखा बीओ नीलम कुंडू, ब्लाक रिसोर्स कॉर्डिनेटर अनिता गर्ग, प्रिंसिपल राजेंद्र, प्रिंसिपल सुरजीत, प्रिंसिपल मधु डागर, प्रिंसिपल सुभाष, बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास व कार्डिनेटर सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह मौजूद रहे।

Comments