Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब समेत अलग अलग स्थान से 2 युवक गिरफ्तार. 34 बोतल अवैध देसी शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 अप्रैल 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थान से 2 युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 34 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि मंगलवार को थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान मोतीराम कॉलोनी में मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि कॉलोनी में एक युवक खाली प्लाट में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर उसके कब्जे से 10 बोतल, 20 अध्धे व 16 पव्वे अवैध देशी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की। आरोपी की पहचान नफे सिंह पुत्र किदार सिंह निवासी डिंगर माजरा करनाल के रूप में हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि इसी प्रकार थाना शहर पुलिस की टीम ने जाटल रोड पर फ्लाई ओवर पुल के नीचे अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी रहिमुद्दीन पुत्र कुर्बान निवासी अतखुरीया उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल शास्त्री कॉलोनी को 10 बोतल अवैध देशी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी रहिमुद्दीन के खिलाफ थाना शहर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments