पूर्व छात्रों का संगम: पानीपत में 2 मई को भव्य एलुमनाई मीट का आयोजन
यादों का उत्सव और नई संभावनाओं का मंच – डी.बी.जी. कॉलेज में पूर्व छात्र मिलन समारोह
BOL PANIPAT , 28 अप्रैल। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-18 में आगामी 2 मई को प्रात: 9 बजे एक भव्य पूर्व छात्र मिलन समारोह (एलुमनाई मीट) का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के सभी पूर्व छात्रों को स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपने पुराने साथियों और शिक्षकों के साथ पुन: जुड़ सकें तथा यादों को ताज़ा कर सकें।
यह आयोजन न केवल पुराने संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि वर्तमान और पूर्व छात्रों के बीच संवाद, मार्गदर्शन और सहयोग की नई संभावनाएं भी खोलेगा। कार्यक्रम संयोजन प्रोफेसर शशीकांता के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है, जो इस आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक पूर्व छात्रों से आग्रह किया है कि वे समारोह में भाग लेने के लिए महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एचटीटीपीएस://डीबीजीजीसीपीएनपीडॉटएसीडॉटइन पर जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। प्राचार्य ने इस अवसर पर कहा कि यह मिलन समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पीढिय़ों को जोडऩे वाला एक सशक्त मंच है, जो संस्थान की समृद्ध विरासत और उज्ज्वल भविष्य को एक साथ लेकर चलता है।

Comments