हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेनु भाटिया ने महिलाओं से जुड़े 12 घरेलू व अन्य मामलों को लेकर सुनवाई की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
BOL PANIPAT : 19 जून। हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेनु भाटिया ने वीरवार को जिला सचिवालय में महिलाओं से जुड़े 12 घरेलू व अन्य मामलों को लेकर दोनों पक्षों के साथ सुनवाई की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला आयोग हमेशा न्याय को लेकर गम्भीर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे महिलाओं से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई में किसी भी तरह की कोताही न बरतें। आयोग चेयरमैन ने ललिता, कविता, संतोष, साबाखान, धर्मबीर, रूक्षार, ओमीदेवी , शिमला, आशा, शाईना आदि महिलाओं से जुड़े मामलों पर संज्ञान लिया।

आयोग चेयरमैन ने पीड़ित महिलाओं को मेल मिलाप से रहने का मशविरा दिया व दोनों पक्षों की बातों को गम्भीरता से सुना व उन पर संज्ञान भी लिया। आयोग चेयरमैन ने कहा कि आयोग हमेशा न्याय का पक्षधर रहा है। आयोग ने महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए प्रयास किए हैं । वे इसमें सफल भी हुए हैं। इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स, ट्रैफिक पुलिस पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सैनी, भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ट नेहा शर्मा के अलावा पुलिस विभाग व दोनो पक्षों के परिजन मौजूद रहे।

Comments