पानीपत के तीन गांवों में अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ 1 को
BOL PANIPAT , 30 अप्रैल। रविवार 1 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पानीपत जिले के तीन गांवों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल वर्चुअली लोगों को संबोधित करेंगे।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत मुख्यमंत्री के उदबोधन का पानीपत जिले के तीन गांवों में सीधा प्रसारण होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत गांवों में तालाबों का पुनरोद्धार किया जाना है ताकि जल का संरक्षण किया जा सके। तालाबों में स्वच्छ पानी रहे, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। जिन तीन गांवों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा, उनमें सिवाह, चुलकाना और दरियापुर गांव शामिल हैं।
उक्त तीनों गांवो के अतिरिक्त अमृत सरोवर योजना के तहत रविवार को प्रातः 11 बजे स्थानीय हाली पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला में कल चार स्थानों पर ये कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Comments