जुआ खेलते दो युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 5060 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 23 दिसम्बर 2023, थाना चांदनी बाग पुलिस ने कृष्णा गार्डन कॉलोनी की गली नंबर चार में जुआ खेल रहे दो युवको को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में दाव पर लगी 5060 रूपए की नगदी बरामद की।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाइवाली की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रविवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की एक दिन गश्त व जांच पड़ताल के दौरान कृष्णा गार्डन के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सौरभ निवासी कुटेल करनाल व सन्नी निवासी ढुराना सोनीपत कृष्णा गार्डन कॉलोन की गली नंबर 4 में चिड़ीया कबुतर पीड पर पर्ची फजेश गेम जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे दोनों युवकों को काबू कर कब्जे से चिड़ीया कबुतर पिड व दाव पर लगी 5060 रूपए की नगदी बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सौरभ पुत्र राजेश निवासी कुटेल करनाल व सन्नी पुत्र दलबीर निवासी ढुराना सोनीपत के रूप में बताई। प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments