Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार। चोरी की दो बाइक बरामद।

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at May 28, 2023

बोल पानीपत : 28 मई 2023, एंटी व्हीकल थैफ्ट की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संकित पुत्र जयपाल निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर संजय चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक सिल्वर रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सनौली रोड पर शिव चौक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान संकित पुत्र जयपाल निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक एक सप्ताह पहले विद्यानंद कॉलनी में प्रापर्टी डीलर के ऑफिस के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में गांव निम्बरी निवासी रोहित पुत्र कृष्ण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य प्लेटिना बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी के कब्जे से चोरी की प्लेटिना बाइक बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर चोरीशुदा उक्त बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने नई- नई बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी की उक्त दोनों वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने आरोपी संकित के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

Comments