Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एक्सिस बैंक में चोरी करने वाले गिरोह का एक आरोपी सफीदों से गिरफ्तार. 1170 रूपए व वारदात में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 16, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:16 अगस्त 2023, गांव जाटल में स्थित एक्सिस बैंक में चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार सहित सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सफीदों से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संजीव निवासी गोपी वाली गामडी सेक्टर-4 करनाल हाल आदर्श कॉलोनी सफीदों के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि गांव जाटल में स्थित एक्सिस बैंक में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीआईए थ्री पुलिस की टीम अपने सभी सोर्स एक्टिव कर भरसक प्रयासरत थी। टीम को सोमवार देर शाम गुप्त सूचना मिली की गिरोह का एक आरोपी सफीदों में जीन्द बाईपास पर ऑल्टो कार लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान संजीव पुत्र श्याम सिंह निवासी गोपी वाली गामडी सेक्टर-4 करनाल हाल आदर्श कॉलोनी सफीदों के रूप में बताते हुए अपने साथी आरोपी विकाश, मुकेश व विशाल के साथ मिलकर एक्सिस बैंक में चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बैंक से चोरी की 1 लाख 6 हजार रूपए की नगदी में से उसके हिस्से में 26 हजार रूपए आए थे। जिसमे से ज्यादातर पैसे उसने खर्च कर दिए। आरोपी के कब्जे से बचे 1170 रूपए व वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार बरामद कर पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

यह है मामला

थाना पुराना औद्योगिक में बिजेंद्र निवासी सेक्टर-36 रोहतक ने शिकायत देकर बताया था कि वह गांव जाटल में स्थित एक्सिस बैंक की ब्रांच में बतौर मैनेजर तैनात है। 12 अगस्त 2022 की शाम करीब 6 बजे ब्रांच को बंद कर पूरा स्टाफ घर चला गया था। बैंक के पास में स्थित दुकानदार अमन निवासी जाटल ने सुबह सूचना दी की बैंक के पीछे की दिवार टुटी हुई है। बैंक ब्रांच को चैक करने पर 10 के 10600 सिक्के कुल 1 लाख 6 हजार रूपए, 2 लेपटॉप, 2 युपीएस बैटरी नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय उक्त नगदी व सामान चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

Comments