राहगिरों से मोबाइल स्नेचिंग व चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार. 20 से अधिक वारदातों का खुलासा.
BOL PANIPAT , 09 अक्तुबर । सीआईए टू पुलिस टीम ने राहगिरों से मोबाइल स्नेचिंग व चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर स्नेचिंग व चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान कमल निवासी गांधी कॉलोनी, संजू निवासी इदगाह कॉलोनी, अंकुश निवासी गीता कॉलोनी व युसुफ निवासी मारूपुर मालदा पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार फ्लौरा चौक के रूप में हुई है।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने शुक्रवार को जिला सविचालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम को वीरवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान कमल पुत्र विनोद निवासी गांधी कॉलोनी व संजू पुत्र राम मिलन निवासी इदगाह कॉलोनी के रूप में बताई। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर 30 सितंबर को बरसत रोड पर पांचाल अस्पताल के नजदीक पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल स्नेचिंग करना स्वीकार किया। मोबाइल स्नेचिंग की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में अक्षय पुत्र रविंद्र निवासी विकास नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने गीता कॉलोनी निवासी संजू व फ्लौरा चौक निवासी युसुफ के साथ मिलकर साजिश रचकर मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया उन दोनों ने पानीपत व करनाल में 20 से अधिक मोबाइल स्चेचिंग व चोरी कर साथी आरोपी संजू व कमल को बेच चुके है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी अंकुश व युसुफ को जीटी रोड टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्नेच किया मोबाइल खरीदना स्वीकार किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों के कब्जे वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद कर ली है। शुक्रवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा । रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने तथा स्नेच व चोरी किए मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास करेगी।
आरोपियों से निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:
करीब 15/20 दिन पहले रेलवे स्टेशन पानीपत पर सो रहे व्यक्तियों के 5 मोबाइल फोन चोरी किए।
30 सितंबर को बरसत रोड पर पांचाल अस्पताल के नजदीक पैदल जा रहे अक्षय पुत्र रविंद्र निवासी विकास नगर से मोबाइल स्नेचिंग किया।
करीब 15/20 दिन पहले देवीलाल पार्क के पास दो मोबाइल फोन छिने।
करीब 20/25 दिन पहले घरौंडा से एक मोबाइल फोन छीना।

Comments