राज्य स्तरीय कैरम चैंपियनशिप के लिए चयन होने पर खुशी का माहौल
BOL PANIPAT : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में डी.ए.वी थर्मल विद्यालय, पानीपत में विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ जिसमें जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्रों शिवांश, जुबेर, रितेश, केशव और कार्तिकेय ने अंडर 11वर्ग में जिला स्तरीय कैरम चैंपियनशिप में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राज्य स्तरीय कर्म चैंपियनशिप में जगह बनाई। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने पांचोछात्रों और खेल प्रशिक्षिका सुमिता को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए शिक्षा और खेलों में पर्याप्त अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comments