Thursday, September 10, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्करों पर पानीपत पुलिस का कड़ा प्रहार, 67.62 ग्राम स्मैक सहित करनाल निवासी दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 10 सितंबर : पानीपत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए वन पुलिस टीम ने बुधवार को पानीपत-हरिद्वार बाईपास स्थित सनौली फ्लाईओवर पुल के नीचे बरेजा गाड़ी सवार दो नशा तस्करों को 67.62 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल के गांव मुंडगढ़ी निवासी तालिब व उमर उर्फ काला के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम बुधवार शाम को गश्त के दौरान हरिद्वार रोड स्थित सनौली-रिछपुर मोड़ पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि पानीपत-हरिद्वार बाईपास स्थित सनौली फ्लाईओवर पुल के नीचे सफेद रंग की बरेजा कार में सवार दो युवक मादक पदार्थ लेकर किसी के इंतजार में खड़े हैं। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत मौके पर दबिश देकर कार सवार दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान तालिब पुत्र यामिन व उमर उर्फ काला पुत्र अलीम निवासी गांव मुंडगढ़ी, करनाल के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट बापौली तहसीलदार जसबीर मलिक की मौजूदगी में नियमानुसार दोनों युवकों की तलाशी ली। आरोपी तालिब की लोअर की जेब से तथा आरोपी उमर की पेंट की जेब से पन्नी में पैक स्मैक बरामद हुई। आरोपी तालिब से बरामद स्मैक का वजन करने पर 31.24 ग्राम तथा आरोपी उमर उर्फ काला से बरामद स्मैक का वजन 36.38 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों दोस्त हैं और शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए मिलकर कम कीमत पर स्मैक खरीदकर बुधवार को वे सनौली क्षेत्र में स्मैक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में आए थे।
थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों और सप्लायर के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply