पराली जलाने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
– एक मामले में मतलौडा थाने में दर्ज हुई एफआईआर
BOL PANIPAT , 14 अक्तूबर, उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया पराली जलाने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए बेहद गंभीर हैं। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने किसानों से पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा है कि पराली जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। शुक्रवार को मतलौडा थाना
क्षेत्र में पराली जलाए जाने के एक मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा है कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण को नुकसान तो होता ही है। इसके साथ ही पराली जलाने से जमीन में मित्र कीटों को भी नुकसान पहुंचता है और खेतों को उर्वरा शक्ति भी कम। होती है। उन्होंने कहा कि किसान पराली न जलाकर पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि पराली का उचित प्रबंधन करें। सरकार की तरफ से भी पराली ना जलाने वाले किसानों को प्रति एकड़ एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि किसान हमेशा देशहित और समाज हित में काम करता है। पराली ना जलाएं और समाज के भले के लिए काम करें।

Comments