Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


सामाजिक कार्यकर्ता कंचन सागर को उनकी सेवाओं के लिए दिया जाएगा सम्मान. 

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 3, 2024

BOL PANIPAT : माता सीता रानी सेवा संस्था की महासचिव पूजा सैनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि संस्था के 32 वर्ष पूरे होने पर संस्था की अन्य सहयोगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कंचन सागर को की सेवाओं को सम्मान देते हुए एक राम मोहन राय, एडवोकेट द्वारा संपादित अभिनंदन ग्रंथ लोकार्पण करने का समारोह 7 सितंबर शनिवार को आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित करेगी।
इस अवसर पर उन्हें उनके जीवन से संबंधित परिचय तथा कार्यों को उल्लेखित करते हुए उनके साथियों द्वारा लिखित लेखो के आधार पर अभिनंदन ग्रंथ समर्पित किया जाएगा जिसका विमोचन आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता करेंगे। समारोह की अध्यक्षता महात्मा गांधी द्वारा स्थापित हरिजन सेवक संघ की राष्ट्रीय मंत्री उर्मिला बहन करेंगी तथा मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद डीएवी प्रबंधन समिति दिल्ली के कोषाध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा होंगे जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में हरियाणा साहित्य एवम संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी, जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय एथलीट जगमति सांगवान, सपोर्ट फॉर Enlightment की जैसिंथा रीमा बरुआ एवम प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर कृष्णा सांगवान रहेगी। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने के लिए एक संयोजन समिति का गठन प्रसिद्ध युवा सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कथूरिया के नेतृत्व में किया गया है ।इस कार्यक्रम में पानीपत के सामाजिक शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यों से संबंधित लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा उनकी संस्था विगत 32 वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने पानीपत में सैकड़ो परिवारों को जोड़ने का काम किया है वहीं अनेक कारणों के कारण महिला यौन कर्मियों के पुनर्वास, स्वास्थ्य तथा परामर्श का कार्य किया है। वर्तमान में संस्था द्वारा मेहनतकश माता-पिता की होनहार बच्चों को शिक्षा के लिए सेक्टर 25 में हाली अपना स्कूल चलाया जा रहा है जहां 200 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा कांता जी ने कहा कि संस्था अपने कार्यों को बिना किसी सरकारी अनुदान के जन सहयोग से चला रही है ।संस्था को गौरव है कि उनके द्वारा आयोजित हाली मेंलो में राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री शामिल हो चुके हैं। उन्होंने पानीपत की जनता से अपील की कि वे संस्था द्वारा आयोजित अभिनंदन ग्रंथ समझ में भाग ले ताकि समाजिक कार्यों को करने वालों को प्रोत्साहन मिले ।इस कार्य को सफल बनाने के लिए इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ,नारी कल्याण समिति और गांधी ग्लोबल फैमिली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Comments