Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध रूप से शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार.8 बोतल अवैध देसी शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 11, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 नवम्बर 2024, थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने तहसील कैंप के राम नगर में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान अनिल उर्फ अन्नू निवासी राम नगर के रूप में हुई।

थाना तहसील कैंप प्रभारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खुर्दों व तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रविवार को थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान फतेहपुरी चौक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की रामनगर में डॉक्टर बलदेव क्लीनिक के नजदीक नीम के पेड़ के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर उसके पास रखे प्लास्कि कट्टे से 8 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अनिल उर्फ अन्नु पुत्र ओमप्रकाश निवासी राम नगर के रूप में बताई।

सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments