Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


आईटीआई के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अप्रैल। जिला रोजगार अधिकारी सविता लाम्बा ने बताया कि विगत 24 अप्रैल को रोजगार विभाग द्वारा आईटीआई के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार विभाग द्वारा कुल 5 कंपनियों को नौकरी देने हुेतु बुलाया गया। रोजगार कार्यालय में पंजीकृत कुल युवाओं 70 को मेले में भाग लिया जिनमें से 30 प्राथियों का मौके पर ही चयन कर लिया गया। मेले में एलआईसी पानीपत, पुखराज हैल्थकेयर, एचडीएफएसी बैंक, स्वीगी, नव भारत फर्टीलाईजर आदि कंपनियों व नियोक्तओं ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि युवाओं का रूझान देखते हुए निकट भविष्य में पानीपत में ओर भी रोजगार मेला लगाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिलवाया जा सके। इस अवसर पर पंचकुला के जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार, सहायक रोजगार अधिकारी कुमारी विनीता, तथा रोजगार कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।

Comments