Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


सशक्त टूल से महिलाओं के प्रशिक्षण को मिलेगी नई दिशा.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 17, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 17 अक्टूबर। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने समुदाय आधारित संगठनों की क्षमताओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में नई पहल शुरू की है। मतलौडा और सनौली खुर्द खंड में आयोजित बैठक के दौरान मिशन ने मोबाइल आधारित सशक्त प्रशिक्षण आवश्यकता आंकलन टूल लॉन्च किया। यह टूल समुदाय आधारित संगठनों में जुड़ी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रशिक्षण की वास्तविक जरूरतों की पहचान करने और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में मदद करेगा।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मुंतजिऱ आलम ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में आवश्यक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। लेट्स ड्रीम फाउंडेशन – द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण की आवश्यकता और अब तक मिले प्रशिक्षण के बीच के अंतर को कम करना है, ताकि महिला समूह आत्मनिर्भरता और संगठनात्मक दक्षता के नए मानक स्थापित कर सकें।
उन्होंने बताया कि सशक्त पहल का यह दूसरा चरण है, जिसमें अब हरियाणा राज्य के सभी क्लस्टर स्तरीय फेडरेशनों में इस टूल का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह टूल न केवल प्रशिक्षण की जरूरतों को मापेगा बल्कि सामुदायिक संगठनों की कार्यप्रणाली में डेटा-आधारित सुधार भी लाएगा। महिलाओं ने इस टूल के माध्यम से अपनी प्रशिक्षण आवश्यकताओं का आंकलन कर व्यावहारिक रूप से समझा कि किस प्रकार यह पहल उनके समूहों की कार्यक्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ा सकती है।

Comments