Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


तेंजिंग नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड (टीएनएनएए) पुरस्कार: 16 जून तक ऑनलाईन आवदेन करें.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at May 31, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 31 मई। जिला खेल युवां कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत सरकार द्वारा तेंजिंग नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड  (टीएनएनएए) पुरस्कार दिए जाते है। उन्होंने बताया कि यह अवार्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले तीन वर्षो में जल, थल, आकाश में साहसिक गतिविधियों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की है और इसके साथ-साथ विकलांग व्यक्तियों ने भी साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त की है।

प्रदीप पालीवाल ने बताया कि जो व्यक्ति आवेदन करना चाहता है वह आगामी 16 जून तक एचटीटीपी://एडब्लयूएआरडीएसडॉटजीओवीडॉटआइएन पर ऑनलाईन आवदेन कर सकता है तथा इसकी एक प्रति कार्यालय में जमा करवाएं ताकि पुरस्कार के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा को आगामी कार्यवाही के लिए भेज सकें। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में जमा करवा सकते है। 

Comments