Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


 “आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत” निर्माण हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के समर्थन में “आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत” निर्माण हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, डॉ किरण मिदान, डॉ सुनीत शर्मा, डॉ नीलम, डॉ पूनम, डॉ निधान सिंह, डॉ. अर्पना गर्ग, प्रो. सोनिया, डॉ. सीमा, प्रो. राजेश, प्रो अश्वनी गुप्ता एवं समस्त स्टाफ सदस्यों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रहित, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक संसाधनों के उचित उपयोग तथा “वोकल फॉर लोकल” जैसे अभियानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने देश को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं विकसित बनाने के लिए अपना योगदान देने की शपथ ली।

शपथ प्रो रेखा शर्मा के द्वारा दिलवाई गयी , शपथ के दौरान उपस्थित सदस्यों ने पेट्रोल एवं डीज़ल की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने, कार पूलिंग अपनाने तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। साथ ही शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने का भी संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का जो विज़न देश के सामने रखा गया है, उसमें शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़े तो भारत विश्व स्तर पर और अधिक सशक्त बन सकता है। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

डॉ. सतवीर सिंह ने यह भी कहा कि कॉलेज सदैव विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय भावना को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम का समापन “जय हिन्द” एवं “विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत” के नारों के साथ किया गया। कॉलेज परिवार ने भविष्य में भी राष्ट्रहित से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Comments


Leave a Reply