Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


दो दिवसीय पाईट फार्मा समिट-2022

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज पाईट काँलेज में फार्मेंसी विभाग द्वारा इनोवशन, स्टार्टअप और उद्यमिता के अन्तर्गत दो दिवसीय फार्मा संमिट 2022 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो0 ड़ॉ.  बिकास मेद्दी, पी.जी.एम.आई.आर. चडीगढ, वाईस चेयरमैन राकेश तायल व शुभम तायल, मैम्बर बी.ओ.जी निदेशक ड़ॉ. शक्ति कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वदंना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के आरम्भ में फार्मेसी विभाग के प्रधानाचार्य ड़ॉ. दीपक प्रभाकर भावगत ने फार्मा संमिट-2022 सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। फार्मेसी विभाग की तरफ से मुख्य अतिथियो व अन्य गणमान्य वक्ताओं का स्वागत किया। संस्थान के निदेशक ड़ॉ. शक्ति कुमार द्वारा पाईट काँलेज की विस्तृत जानकारी देते हुए फाँमेसी में रोजगार के अवसर के विषय में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कोविड़-19 के बाद से पूरे विश्व में फार्मेसी विभाग का योगदान सराहनीय रहा है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में आपातकालीन स्थिति में दवाईयों के तुरन्त मान्यता के लिए उपलब्ध दिशा-निर्देशों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि द्वारा इस प्रकार के संमिट करने पर पाईट कालेज के फार्मेसी विभाग की भरपूर प्रसंशा की तथा भविष्य में भी देश हित में ऐसे कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। संमिट के प्रथम दिन दो साईन्टिफिक सेशन आयोजित किये गये जिनमें गुड लेबोरेट्ररी प्रेक्टिस, आई.पी.आर. की प्रोटेक्सन, दवाईयों की गुणवत्ता तथा ‘इनक्यूबेशन सेवाओं के स्टार्टअप इको सिस्टम में योगदान‘ आदि विषयों पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर आई.आई.टी., दिल्ली के प्रो. विवेकानंदन पेरूमल ने अपने द्वारा बनायी गयी सार्स कोविड़-2 को जाचने की किट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ड़ॉ. अजय प्रकाश पी.जी.आई.एम.आर चंडीगढ, संजीव गर्ग, ड्रग्स कंटोलर पंजाब, अमित दुग्गल, असि0 ड्रग्स कंटोलर पंजाब, ड़ॉ. अजीत दुआ सी.ई.ओ. पंजाब बायो टेक्नोलाजी, ड़ॉ. नवीन खत्री व देवेन्द्र कुमार पी.जी.आई. रोहतक व अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विषयों व अनुसंधान पर व्याख्यान दिये।

पाईट संस्थान के वाईस चेयरमैन राकेश तायल द्वारा संस्थान में चल रहे नये-नये शोध कार्यो के बारे में अतिथियों व छात्र-छात्राओं को अवगत कराया और बताया कि निकट भविष्य की चुनौतियों के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए संस्थान निरन्तर प्रयासरत् है। इस दिशा में संस्थान में आईडिया लैब, स्टार्टअप व इंक्यूबेशन सैन्टर का आरम्भ एक महत्वपूर्ण पहल है। शुभम तायल ने कहा कि पाईट संस्थान का उद्देश्य न केवल छात्रों को डिग्री हासिल कराना है अपितु जीवन में एक अच्छा नागरिक बनाने के लिए प्रेरित करना भी है। पाईट संस्थान द्वारा आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बी.एस.पी. बुक्स प्रा.लि. हैदराबाद, हर्बल न्यूटिशियन सिरसा, निराली प्रकाशन व सी.डी.एस. प्रकाशन नई दिल्ली, वैदिल ज्ञान यज्ञ योग धर्माथ ट्रस्ट जुआ तथा आयुष्मान भवः अस्पताल ने अपने-अपने कार्य के क्षेत्र में सभी को अवगत कराने के लिए स्टाल लगाये जिस पर जरूरत अनुसार सामान लिया भी जा सकता है। इनके यहाँ आने पर फाँमेर्सी विभाग व संस्थान ने इनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

प्रथम दिवस के अन्त में ड़ॉ. प्रवीण गोयल द्वारा मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया तथा पाईट प्रबन्धन समिति का इस कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ड़ॉ. बी.बी.शर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी ओ.पी.रनोलिया, ड़ॉ.. अजय मलिक, ड़ॉ.. नीलम मलिक, ड़ॉ. आकांक्षा, पल्लिका सहगल, गरिमा मित्तल, कुलवंत सिंह, कविता सागवान, विपाशा, आरती, सुमन खुराना, ड़ॉ. सोनिया नरवाल, तरूण मिगलानी, हार्दिक अरोरा व छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

Comments