Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


ढांडा ने क्षत्रिय समाज को तोड़ने का कार्य किया : सतपाल राणा

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 17, 2023

BOL PANIPAT : महाराणा प्रताप क्षत्रिय सभा के वरिष्ठ उप प्रधान सतपाल राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि कल कुछ समाज विरोधी तत्वों ने धोखे से एक मीटिंग राजपूत धर्मशाला में करके अपने आप को स्वयंभू प्रधान घोषित कर दिया है जबकि महाराणा प्रताप क्षत्रिय सभा के यह लोग मेंबर तक भी नहीं है और ना ही आज तक इन्होंने धर्मशाला में कोई भी शुल्क या रसीद तक नहीं कटवाई और ना ही इन लोगों का सभा की मीटिंग में कोई रिकॉर्ड है और यह लोग कभी भी समाज की मीटिंग में नहीं आए इन लोगों ने ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के इशारे पर यह सब कुछ कार्य किया है क्योंकि पिछली महाराणा प्रताप जयंती पर महिपाल ढांडा को मुख्य अतिथि ना बना करके समाज के लोगों को ही उसमें प्राथमिकता दी थी इसी से ईर्ष्या रखते हुए ढांडा ने समाज को तोड़ने का कार्य किया है समाज कभी भी इस बात को बर्दाश्त नहीं करेगा राणा ने कहा है कि पहले वाली सभा यथावत कार्य जारी रखेगी और नरेंद्र राणा ही सभा के असली प्रधान हैं और कल जिन लोगों ने सभा बनाई है यह अवैध है समाज इसको कभी भी मान्यता नहीं दे सकता राणा ने कहा है कि कल जो व्यक्ति धर्मशाला में इकट्ठे हुए थे वह सभी विधायक समर्थक थे और प्री प्लान बना कर आए थे इन लोगों ने पहले महिपाल ढांडा की कोठी पर बैठक की और फिर समाज को तोड़ने का कार्य किया महिपाल ढांडा पानीपत राजपूत धर्मशाला पर अपना कब्जा करना चाहता है इसलिए समाज को एकजुट होकर के इसका विरोध करना पड़ेगा राणा ने कहा है कि जल्दी ही समाज की एक बैठक बुला करके विधायक महिपाल ढांडा का बहिष्कार किया जाएगा और उसके पुतले फुके जाएंगे उन्होंने कहा है कि कल कुछ समाज विरोधी लोग धर्मशाला से कुछ सामान और धर्मशाला का रिकॉर्ड उठाकर ले गए हैं जल्द ही उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई जाएगी अगर समय रहते इन लोगों ने रिकॉर्ड और सामान समाज को वापस नहीं किया तो इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा राणा ने कहा है कि विधायक महिपाल ढांडा ने झूठ बोला है कि मैंने राजपूत धर्मशाला में 53 लाख की ग्रांट दी है जबकि 5300000 में तो पूरी धर्मशाला पर भी रुपये नहीं लगे और इसमें समाज का भी काफी योगदान है और महामहिम राज्यपाल ने भी ₹1100000 का अनुदान दिया है और पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश जैन ने भी इस धर्मशाला में अनुदान दिया है और सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने भी ₹500000 का अनुदान दिया है इतनी बड़ी तो यह धर्मशाला भी नहीं है और इसलिए पानीपत ग्रामीण विधायक झूठ बोलने की राजनीति कर रहा है और विधायक ग्रामीण ने आज तक अपनी जेब से ₹100 तक का भी अनुदान नहीं दिया ऐसे झूठे विधायक का समाज को बहिष्कार करना होगा राणा ने कहा है कि इसकी शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को की जाएगी

Comments