Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


किशन लखीना को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मंदिर का प्रधान चुना गया.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at December 17, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : (17 दिसम्बर) सनौली रोड, ऋषि कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मंदिर के द्विवार्षिक चुनाव हुए जिसमें किशन लखीना को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए चुना गया। मीटिंग की अध्यक्षता कैलाश नारंग ने की। सर्वप्रथम मीटिंग की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। कोषाध्यक्ष पंकज नारंग ने मंदिर सभा का 2 वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सतीश जुनेजा और भगत कटारिया ने किशन लखीना का नाम प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया। जिसका अनुमोदन तिलक राज सेठी ने किया एवं सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर किशन लखीना के नाम को प्रधान पद के लिए समर्थन किया। नवनियुक्त प्रधान किशन लाल लखीना ने सभी सदस्यों के समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वे पहले से भी बढ़चढ़कर मन्दिर के विकास कार्य करवायेंगे तथा अगले 2 वर्ष के कार्यकाल में मन्दिर के नवीनीकरण का भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे मंदिर की कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर राजेन्द्र टुटेजा, गुलशन लखीना, दिनेश ढींगड़ा, राजेश लखीना, अनिल रेवड़ी, गुलशन खुराना, सतीश रेवड़ी, जोगिन्द्र दुआ, विजय नारंग, वेद नन्दवानी, जुगल नन्दवानी, तिलक मेंहदीरत्ता, विकास टुटेजा, अमित मेंहदीरत्ता, प्रताप सिंह मक्कड़, योगेश बांगा, जोगिन्द्र दुआ आदि उपस्थित थे।

Comments