Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


4 अगस्त से 7 अगस्त तक बड़े ही श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 19वाँ सावन जोत महोत्सव

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 2, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : परम पूज्य श्री मद् जगतगुरू रामानन्दाचार्य आध्यात्मिक जगत के गौरव श्री सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के स्तम्भ नित्यलीलालीन अनन्त श्री विभूषित स्वामी श्री हंसादेवाचार्य जी महाराज के पावन पवित्र दिव्य आशीर्वाद से एवं परम पूज्य सतगुरूदेव श्री श्री 108 श्री कान्ता देवी जी महाराज परमाध्यक्षा श्री प्रेम मन्दिर पानीपत, स्वामी दयानन्द सरस्वती मुरथल, परम पूज्य श्री श्री 108 श्री महन्त अरूण दास जी महाराज स्वामी जगन्नाथ धाम ट्रस्ट हरिद्वार, पूज्य संत बाबा राजेन्द्र सिंह जी इसराना साहिब एवं पूज्य दाऊ जी महाराज अवधधाम मन्दिर की पावन अध्यक्षता में 4 अगस्त से 7 अगस्त तक बड़े ही श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पानीपत सावन  जोत सभा के अध्यक्ष श्री राजेश सूरी जी के प्रतिष्ठान पर आज पदाधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमें सावन जोत महोत्सव की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया।

प्रधान राजेश सूरी ने बताया कि 4 अगस्त को रक्तदान शिविर स्व. श्री हरीश शर्मा जी की याद में श्री हनुमान मंदिर फतेहपुरी चौक, तहसील टाऊन में रेडक्रॉस सोसायटी पानीपत के सहयोग से प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक लगाया जाएगा। सायंकाल को एक शाम राधा रानी के नाम बृज रस रसिका पूर्णिमा जी (पूनम दीदी) श्री धाम वृंदावन वाले अपनी माधुर्य युक्त वाणी से प्रस्तुति प्रदान करेंगी। 5 अगस्त को पानीपत सावन जोत विशाल शोभायात्रा श्री हिन्दू सत्संग मन्दिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री हनुमान मंदिर फतेहपुरी चौक, तहसील टाऊन में पावन पवित्र जोत की आरती वंदन कर विशाल भण्डारे के साथ संपन्न होगी। मंच संचालक सूफी एंकर शायर हेमन्त वालिया होंगे।

महामंत्री महेन्द्र गंगवानी ने बताया कि 6 अगस्त को पावन पवित्र सावन जोत को लेकर सभी भक्तजन प्रातःकाल हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। सायंकाल हरिद्वार मंे हर की पौड़ी पर भजन संध्या का विशेष कार्यक्रम होगा। जिसमें किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार के नरेश सहगल जी अपनी मधुर वाणी में संकीर्तन करेंगे।  प्रवक्ता चन्द्रभान वर्मा ने बताया कि 7 अगस्त को सायं 5 बजे पावन पवित्र सावन जोत विशाल शोभायात्रा भाटिया भवन से चलकर हर की पौड़ी में माँ गंगा जी के पावन चरणों में लोक कल्याण के लिए अर्पित की जाएगी। आज की मीटिंग में सभा के प्रधान राजेश सूरी, महेन्द्र गंगवानी, सोनू सलूजा, सोमनाथ वधवा, चन्द्रभान वर्मा, बाबू भाई बरेजा, रजत चावला, राज कुमार झाम्ब, करतार आनन्द, मनीष छाबड़ा, हरिओम सूरी,  कालू भोला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments