Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में एनुएल एथलेटिक मीट 2026 का भव्य आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 13, 2026 Tags: , , , , ,

जो लोग मेहनत करते हैं, उन्हें कभी हार नहीं मिलती: प्रदीप नरवाल, अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता  

खुद पर विश्वास रखो, फिर तुम वो कर सकते हो जो तुम सोचते हो: प्रदीप नरवाल, अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता  

    BOL PANIPAT , 13 मार्च.एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । आज की प्रतियोगिता का उदघाटन विश्व कब्बडी चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता और ख्याति प्राप्त कब्बडी रेडर प्रदीप नरवाल ने किया अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कब्बडी में अपनी धाक बना रखी है । अतिविशिष्ट उपस्थिति में कॉलेज प्रधान प्रधान दिनेश गोयल, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल और उप-प्रधान राजीव गर्ग ने एथलेटिक मीट में शिरकत की । प्रदीप नरवाल का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो सुशीला बेनीवाल ने पुष्प रोपित गमले और शाल भेंट कर किया । इस अवसर पर टीचिंग और नान टीचिंग के लगभग सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे जिन्होनें विभिन्न खेलों में जूरी एवं मार्शल आदि की भूमिका अदा की । प्रतियोगिता के प्रारम्भ में खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट में भाग लिया जिसकी सलामी प्रदीप नरवाल और प्रबंधन ने ली । तत्पश्चात मुख्य अतिथि और प्रबंधन ने ध्वज फहराया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई । दीप प्रज्वलन के साथ वार्षिक खेलों के विधिवत प्रारंभ की घोषणा की गई । एथलेटिक मीट 2026 में ओवर आल प्रदर्शन के आधार पर छात्र हरी नारायण और छात्रा सुनीता बेस्ट एथलीट बने । मंच संचालन डॉ सुशीला बेनीवाल और डॉ संतोष कुमारी ने किया । विजेताओं को मैडल के साथ सम्मानित किया गया ।

    विदित रहे कि प्रदीप नरवाल भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी हैं जो रेडर के रूप में खेलते हैं । कबड्डी इतिहास के सबसे महान रेडर के रूप में व्यापक रूप से माने जाने वाले प्रदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स को लगातार तीन खिताब दिलाए और लीग के कई रेडिंग रिकॉर्ड उनके नाम हैं । प्रदीप नरवाल का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के रिंधाना गांव में हुआ था जहां उन्होंने कबड्डी खेलना शुरू किया । उन्होंने मात्र 6 वर्ष की आयु में कबड्डी सीखना शुरू किया । 12 वर्ष की आयु में वे हरियाणा कबड्डी अकादमी में शामिल हो गए । नरवाल ने सीजन 2 में पटना पाइरेट्स के खिलाफ बेंगलुरु बुल्स के साथ वीवीओ प्रो कबड्डी में पदार्पण किया और उस अभियान में छह बार खेले कुल नौ रेड अंक बनाए। नरवाल तीसरे सीज़न में पटना पाइरेट्स में शामिल हुए और लीग के सर्वश्रेष्ठ रेडरों में से एक बनकर उभरे । उन्होंने कोलकाता में पुणेरी पलटन के खिलाफ पाइरेट्स की 29-25 की जीत में अपने करियर का पहला सुपर 10 स्कोर किया जहां उन्होंने उस रात 11 अंकों के साथ दोनों टीमों में सबसे अधिक स्कोर किया । रोहित कुमार के साथ नरवाल ने लीग की सबसे शक्तिशाली रेडिंग जोड़ी बनाई क्योंकि दोनों ने अभियान के लीग चरण में कुल 194 रेड अंक बनाए जिसमें कुमार ने 12 मैचों में 102 अंक और नरवाल ने 14 मैचों में 92 रेड अंक बनाए । नरवाल ने सेमीफाइनल में पुणेरी पलटन के खिलाफ सीज़न का अपना पांचवां सुपर 10 स्कोर किया । 

    प्रदीप नरवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हर खिलाड़ी अपने मन में मेहनत करने की ठान ले तो कुछ भी हासिल करना असंभव नहीं है । आज हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है और बिना मेहनत के जीवन में कुछ नहीं मिलता है । खिलाड़ी जीवन सबसे कठिन होता है और इसमें सर्वाधिक मेहनत लगती है । उन्होनें कहा कि हम किसी भी खेल से किसी ख़ास गुण को विकसित करके अपने आप को औरों से भिन्न बना सकते है । मेहनत और संघर्ष करने वालों की जीवन के हर क्षेत्र में हमेशा जीत होती है । 

    दिनेश गोयल ने कहा कि कॉलेज के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कितने ही खिलाड़ियों को जीवन में कुछ करने की प्रेरणा मिलेगी । उन्होनें वार्षिक खेलो में खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतू प्रोत्साहित किया है । जीत-हार पर बोलते हुए उन्होनें कहा कि जीवन मे असफलता भी एक चुनौती की तरह है और इसे हर किसी को मुस्कुरा कर स्वीकारना चाहिए । जब हम अपनी कमियो को ध्यान से देखते है तो उनको सुधारना और आसान हो जाता है ।

    प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि खेल हमारे खुद के व्यक्तित्व के विकास, समाज के उत्थान, देश के विकास, हमारे आत्म-विश्वास, आत्म-रक्षा, आत्म-बोध, मनोरंजन, मित्रता के विकास, जातीय सद्भावना को बढाने और राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यधिक आवश्यक है । खेल-कूद के बिना हर प्रकार की शिक्षा अधूरी है और इसीलिए कॉलेज के पाठ्यक्रम मे खेल-कूद भी शामिल किया जाता है । खेल-कूद की प्रतियोगिताए भी इसी उद्देश्य से करवाई जाती है । कॉलेज के और भी कई खिलाड़ीयो ने खेल-कूद के दम पर अच्छे पदों को सुशोभित किया है और खूब नाम कमाया है । खेल को खेल-भावना के साथ खेलना चाहिए क्योंकि यही भावना आगे चलकर हमारी जीवन शैली का हिस्सा बन जाती है । खेलों से न सिर्फ हमारा तन बल्कि मन और आत्मा परिपक्व होती है ।

    डॉ सुशीला बेनीवाल ने कॉलेज की वर्ष 2025-26 की खेल गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि कॉलेज के लगभग 300 खिलाडियों ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक झटके है । कई खिलाडियों का चयन खेलो इंडिया खेलो के लिए हुआ है जिसके तहत खिलाडियों को 5 लाख रुपये नकद और 2 वर्ष के लिए प्रति माह 10 हजार रुपये की छात्रवृति दी जाती है ।

    इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य जिनमें प्रो प्रवीन खेरडे, डॉ मुकेश पूनिया, डॉ संतोष कुमारी, डॉ एसके वर्मा, प्रो प्रवीण कुमारी, डॉ प्रियंका चांदना, डॉ राहुल जैन, डॉ रवि रघुवंशी, प्रो मयंक अरोड़ा, डॉ दीपिका अरोड़ा, प्रो मोनिका खुराना, डॉ बलजिंदर सिंह, प्रो अन्नु आहूजा, प्रो सुशीला बेनीवाल, प्रो पूजा, प्रो आनंद. प्रो नीलम, प्रो अंकुश, ग्राउंड्समैन प्रताप, दीपक मित्तल आदि वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हिस्सा बने ।

    एनुअल एथलेटिक मीट 2026 के अंतिम परिणाम 

    (खेलकूद की गतिविधियाँ)

    सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष): हरी नारायण 

    सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला): सुनीता 

    खेल की गतिविधिस्थानपुरुषमहिला
    100 मीटर रेसIहरी नारायण सुनीता 
    IIअंकिततन्नु 
    IIIअक्षय शिल्पा 
    200 मीटरIहरी नारायण सुनीता 
    IIनितिन तन्नु 
    IIIअंकित साक्षी 
    400 मीटरIनितिन सुनीता 
    IIरमन तन्नु 
    IIIअंकित साक्षी 
    800 मीटरIनितिन सुनीता 
    IIशुभम अंजली 
    IIIरमन ख़ुशी
    1500 मीटरIनितिन तन्नु 
    IIशुभम सुनीता 
    IIIविक्की साक्षी 
    3000 मीटरIनितिन तन्नु
    IIशुभम निशा 
    IIIविक्कीसुनीता 
    5000 मीटरIनितिन तन्नु 
    IIविक्की सुनीता 
    IIIप्रशांत साक्षी
    10000 मीटरIसतीश तन्नु 
    IIअंकुश सुनीता 
    IIIनितिन सोनल 
    ऊँची कूद Iहरी नारायण सुनीता 
    IIनितिन तन्नु 
    IIIऋतिक सोनल 
    शॉटपुटIराहुल सुनीता 
    IIसाहिल निशा 
    IIIहरी नारायण साक्षी 
    लॉन्ग जम्प Iहरी नारायण सुनीता 
    IIऋतिक तन्नु
    IIIअंकित सोनल 
    डिस्कस थ्रो Iहरी नारायण सुनीता 
    IIसाहिल निशा 
    IIIराहुल साक्षी 
    जेवलिन थ्रो Iहरी नारायण सुनीता 
    IIसाहिल निशा  
    IIIशुभम साक्षी 
    ट्रिपल जम्प Iहरी नारायण सुनीता 
    IIऋतिक तन्नु 
    IIIनितिन निशा 

    Comments