6.55 ग्राम कोकीन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बेचने के लिए दिल्ली पैरलल नहर पर ग्राहक की तलाश में घूम रहा था
BOL PANIPAT , 23 जुलाई : आठ मरला चौकी पुलिस ने दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर एक युवक को 6.55 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सेक्टर 13/17 अंसल निवासी आकास के रूप में हुई है। आरोपी बरामद कोकीन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।
आठ मरला चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र ने बताया कि आठ मरला चौकी की एक टीम मंगलवार देर रात गश्त व जांच पड़ताल के दौरान राज नगर में थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की दिल्ली पैरलल नहर बाइपास स्थित नहर विभाग के दफ्तर के पास एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान आकास पुत्र रोहित निवासी सेक्टर 13/17 अंसल के रूप में बताई।
नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से पोलोथिन में पैक कोकीन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामद कोकीन का वजन करने पर 6.55 ग्राम पाया गया।
इंचार्ज एएसआई रविंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए तीन चार दिन पहले एक युवक से 10 ग्राम कोकीन कम कीमत पर खरीदी थी। जिसमें से उसने कुछ कोकीन अज्ञात नशा करने वालों की बेच दी, और बची 6,55 ग्राम को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में दिल्ली पैरलल नहर पर आया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायलाय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments