Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कारोबारी से गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर जबरन वसूली के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 5, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 अप्रैल 2023, सेक्टर 18 निवासी कार सेल परचेज कारोबारी को फोन कर गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर जबरन वसूली व धमकी देने के मामले में एक और आरोपी गौरव उर्फ रोकी निवासी गन्नौर हाल किरायेदार बलजीत नगर शादीपुर दिल्ली को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने उक्त मामले में आरोपी अंकित निवासी गढ़ी केसरी सोनीपत व सुनील निवासी भोडवाल माजरी को गत जनवरी में गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी राहुल निवासी भूरी सोनीपत, दीपक निवासी सिवाह, नवीन निवासी राक्सेडा व राकेश उर्फ पंपू निवासी सिवाह पानीपत के साथ मिलकर गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर सेक्टर 18 निवासी कार सेल परचेज कारोबारी संदीप को जबरन वसूली के लिए कॉल कर ना देने की सूरत में जान से मारने की धमकी देने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी अंकित व सुनील को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद मार्च में पुलिस टीम ने आरोपी नवीन उर्फ जोनी निवासी राक्सेडा को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी।

आरोपी नवीन उर्फ जोनी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि जबरन वसूली की कॉल करने के बाद वह अपनी कार में राकेश उर्फ पंपू व संदीप के साथ सेक्टर 18 में कारोबारी को घर पर धमकी देने के लिए जा रहे थे। पहले से तय योजना अनुसार राकेश उर्फ पंपू का साथी गौरव उर्फ रोकी निवासी गन्नौर हाल किरायेदार बलजीत नगर शादीपुर दिल्ली सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास उनको मिला। गौरव उर्फ रोकी भी गाड़ी में बैठ गया और सेक्टर 18 में कारोबारी के घर के पास पहुंचने पर राकेश उर्फ पंपू, संदीप व गौरव कार में बैठे रहे उसने कार से नीचे उतर कर कारोबारी के घर की बेल बजाई। कोई बाहर नही आया तो वह सभी वापिस आ गए थे। पुलिस टीम ने आरोपी नवीन उर्फ जोनी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद कर आरोपी नवीन को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर साय गुप्त आरोपी गौरव उर्फ रोकी के पानीपत टीडीआई पुल के पास घूमने बारे गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने साथी आरोपी राकेश उर्फ पंपू व अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी गौरव उर्फ रोकी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना सेक्टर 13/17 में संदीप निवासी सेक्टर 13/17 ने 9 जनवरी को शिकायत देकर बताया था कि दो अज्ञात नंबरों से पीछले कई दिनों से उसके मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी जा रही है। आरोपी राकेश उर्फ पंपू के नाम पर पैसों की डिमांड करते है, पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी देते है। संदीप की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में आईपीसी की धारा 384,506,120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments