Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल व नकदी छीनने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 जनवरी : सीआईए वन पुलिस टीम ने रिफाइनरी से काम कर कमरे पर लौट रहे श्रमिकों से रज्जापुर गांव के नजदीक मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनने के चौथे आरोपी को बुधवार शाम को टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत जिले के पांची गुजरान गांव निवासी अमित रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपियों रिंकू उर्फ गोरा पुत्र हंसराज, अमन पुत्र शेरू निवासी बखरपुर व सौरभ पुत्र सुभाष निवासी जफरपुर सोनीपत के साथ मिलकर नकदी और मोबाइल छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने अपने हिस्से में आया छीना हुआ मोबाइल फोन तोड़कर फैक दिया था। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी अमित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके तीनों आरोपियों रिंकू उर्फ गोरा, अमन व सौरभ के कब्जे से छीना गया एक मोबाइल फोन बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था 19 दिसंबर को वह तीनों और उनका साथी अमित बाइक पर रिंकू के साथ रज्जापुर गांव में उसकी बहन के घर आए थे। यहा से वापिस जाते समय गांव से निकलते ही चारों आरोपियों को सामने से दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। आरोपियों ने युवकों को देख शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की सोची और दोनों युवकों के साथ मारपीट कर उनसे दो मोबाइल फोन व 10 हजार रूपए की नगदी छीनी। छिन गए मोबाइलों में से एक मोबाइल फोन साथी अरोपी अमित ने अपने पास रख लिया था। और 10 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए।
उक्त वारदात बारे थाना सदर में रमेश चंद बिंद पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी भानीपुर धीरपुर गोपीगंज भदोही यूपी हाल किरायेदार रज्जापुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments