Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली निगम में करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़े करने के मामले में और एक आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अप्रैल 2022, बिजली निगम में करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़े करने के मामले में और एक आरोपी गिरफ्तार. पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 लाख कैश व एक वैगनआर गाड़ी बरामद। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र में बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआइए-टू पुलिस की टीम ने बिजली निगम में करोड़ो रूपए का फर्जीवाड़ा करने के मामले में और एक आरोपी को यमुनानगर के रादौर से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अतुल पुत्र विजय निवासी लक्ष्मी नगर यमुनानगर के रुप में हुई। आरोपी अतुल उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) में डीसी रेट पर यमुनानगर के रादौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर था। आरोपी अतुल से की गई पुलिस पुछताछ में खुलाशा हुआ आरोपी अतुल मामले में मुख्य आरोपी राघव के साथ मिलकर लेपटॉप पर फर्जी पीपीओ तैयार करता था। पुलिस टीम ने 6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अतुल के कब्जे गबन कि राशि में से 4 लाख कैश व एक वैगनआर कार बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी अतुल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उक्त मामले में सीआइए-टू पुलिस टीम द्वारा इससे पहले गिरोह के सरगना आरोपी राघव निवासी सहारनपुर सहित आरोपी पवन निवासी गोपाल कालोनी यमुनानगर, अजय निवासी चुलकाना रोड समालखा व योगेश लाम्बा निवासी यमुनानगर नगर सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 1करोड़ 44लाख 16हजार रूपए का कैश,कार व सोना बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।आरोपी फर्जी पीपीओ व वाउचर तैयार कर बिजली निगम के खातों से रूपयों का गबन कर पैसो को बाट लेते थे।

आरोपियों से 57 लाख 16 हजार रुपए कैश, 70 लाख रूपए कीमत का (1 किलो 800 ग्राम सोना) व 17 लाख रुपए कीमत की (1स्कारपियो गाड़ी) एवं 3 मोबाईल बरामद किए गए थे.

वारदात का विवरण :

थाना समालखा में फरवरी 2022 में सुरेश कुमार पुत्र रणधीर सिंह निवासी कारद पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सरकारी बैंक खाते से उसके बैंक खाते मे रूपये जमा हो रहे है। सुरेश ने अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों में भी UHBVN के सरकारी बैंक खाते से रूपये जमा होने बारे बतलाया था। समालखा थाना में सुरेश कि शिकायत पर आईपीसी की धारा 409,420,120B,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मामले की गम्भीरता को देखते इसके अनुसंधान व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेवारी सीआईए-टू पुलिस टीम को सौंपी थी। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ मामले में गहनता से अनुसंधान करते हुए सफलतापूर्वक सुलझाने में कामयाबी हासिल की।

Comments