चोरी के मामले में फरार चल रही चोर गिरोह की एक और आरोपी महिला गिरफ़्तार.
BOL PANIPAT : 25 मई 2022, थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया थाना मतलौडा पुलिस ने दुकान से कपड़े चोरी करने की वारदात में शामिल फरार चल रही चोर गिरोह की एक और महिला को मंगलवार साय मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर मतलोडा अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान रेखा पत्नी मुकेश निवासी जगदीश कॉलोनी हांसी के रूप में हुई। आरोपियों ने मतलौडा में कवि रोड़ पर गत वर्ष सितंबर में कपड़े की एक दुकान से करीब डेढ लाख रूपए कीमत के कपड़े चोरी कर बाद में उन्हे बेचकर पैसो को बाट लिया था। पुलिस टीम ने आरोपी महिला के कब्जे से उसके हिस्से में आई नगदी में बची 2500 रूपए की नगदी बरामद कर गिरफ्तार आरोपी महिला रेखा को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने वाली गिरोह की चार महिलाओं सहित एक युवक को गत दिनों थाना मतलौडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 हजार रूपए बरामद कर पांचो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शीला पत्नी चिमनलाल निवासी हांसी, बबली पत्नी कुलदीप निवासी भटोल, शकुंतला पत्नी सतबीर निवासी बकलाना, अंगुरी पत्नी जगदीश निवासी भटोला व रिंकू पुत्र जसवंत निवासी लालपुरा हिसार के रूप में हुई थी। पुलिस पुछताछ में सभी आरोपियों ने रेखा पत्नी मुकेश निवासी जगदीश कालोनी हांसी व एक अन्य के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
थाना मतलोडा में रविंद्र निवासी धर्मगढ़ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
रविंद्र पुत्र राजेश निवासी धर्मगढ़ ने थाना मतलोडा में 27 सितंबर 2021 को शिकायत देकर बताया था की उसकी मतलोडा में कवि रोड पर झंडूमल चौक पर लेडिज सूट की दुकान है। 25 सितंबर की साय करीब साढ़े 5 बजे वह दुकान पर बैठा हुआ था, इसी दौरान दुकान पर दो महिला आई। इसके 5 मिनट बाद ही तीन महिलाएं और दुकान पर आई और सुट दिखाने के लिए कहने लगी। सूट दिखाने लगा तो महिलाओं ने उसको कोई नशीला पदार्थ सुघा दिया जिससे वह बेहोशी जैसी हालत में हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद उसको होश आया तो दुकान से करीब डेढ़ लाख रूपए के सूट गायब थे। दुकान पर आई पांचो महिलाए सूट चोरी करके ले गई। उसने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा में केद फुटेज को चौक किया तो पांचो आरोपी महिलाए चोरी किये सूट ले जाते हुए साफ-साफ दिखाई दे रही थी। एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज की जांच करने पर दिखाई दिया कि आरोपी महिलाए इनोवा गाड़ी में सवार होकर आई थी। रविंद्र की शिकायत चोरी की विभिन्न धाराओ के तहत थाना मतलोडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी महिलाओं का पता लगाने व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments