Saturday, March 14, 2026
Newspaper and Magzine


फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 जून 2022, थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया जानलेवा हमला करने की वारदात में फरार चल रहे एक और आरोपी को थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने सोमवार सायँ गुप्त सूचना पर दबिस देकर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित पुत्र सुरेश निवासी वधावाराम कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। आरोपी अमित व उसके अन्य कई साथियों ने मिलकर 8 मई की देर रात वधावाराम कॉलोनी में घर की छत पर सो रहे मंदीप पुत्र सुबे सिंह पर अवैध देसी पिस्तौल से फायर कर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था।

इंपेक्टर सुनील ने बताया वारदात में शामिल रहे आरोपी मोहन पुत्र रामफल निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत को गत दिनों पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

गहनता से पुछताछ करने व वारदात में शामिल फरार चल रहे इसके साथियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार आरोपी अमित को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

थाना तहसील कैंप में मनदीप पुत्र सुबे सिंह निवासी वधावा राम कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

थाना तहसील कैंप में मनदीप पुत्र सुबे सिंह निवासी वधावा राम कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि वह 8 मई की रात परिवार सहित घर की छत पर सोया था। रात करीब 2 बजे उनका पालतु कुत्ता भौकने लगा तो उसने उठकर देख मकान के पीछे छत पर प्रदीप उर्फ गोलू पुत्र रमेश, योगेश उर्फ काली, धीरज, अमित, व उनके कई अन्य साथी खड़े थे। अमित ने उसकी तरफ देशी कट्टे से फायर कर दिया वह एक दम से नीचे झुक गया। आरोपी प्रदीप फायर करने लगा तो फायर नही हुआ।

जांन बचाने के लिए उसने शौर किया तो आरोपी उनके उपर ईट व पत्थर बरसाने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आईपीसी की धारा 148,149,285,307,506 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज की पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments