चोरी की वारदात में फरार चल रहा दूसरा आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा लेपटाप मोबाइल फोन व 9200 रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 8 अप्रैल 2022, चोरी की वारदात में फरार चल रहा दूसरा आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा लेपटाप मोबाइल फोन व 9200 रूपए बरामद. थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने जानकारी देते हुए बताया नारायण पार्क कॉलोनी में चोरी की वारदात में संलिप्त फरार चल रहे दूसरे आरोपी को थाना पुराना औधोगिक पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान निखिल पुत्र हरिश निवासी पूरेवाल कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम आरोपी निखिल को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठीकानों पर दंबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल-बदल कर छुप कर रह रहा था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर बतरा कालोनी से आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरीशुदा एक लेपटाप, एक मोबाइल फोन व 9200 रूपए बरामद कर दो दिन की पुलिस रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी निखिल को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
चोरी की उक्त वारदात में आरोपी मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी कच्चा कैंप पानीपत को पहले ही गिरफ्तार कर कब्जे से चोरीशुदा एक लेपटाप, पर्स व 4 हजार रुपए बरामद कर आरोपी मोहित को जेल भेजा जा चुका है. थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने 28 मार्च को गुप्त सूचना पर दंबिस देकर आरोपी मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी कच्चा कैंप पानीपत को एम.सी चौक के पास से काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने दोस्त निखिल निवासी पूरेवाल कॉलोनी पानीपत के साथ मिलकर 15/16 मार्च की रात नारायण पार्क कॉलोनी में एक मकान से लेपटाप, मोबाइल फोन व कुछ नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में सुरेश पुत्र राम बिलास निवासी नारायण पार्क कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत में सुरेश ने बताया था की वह 15/16 मार्च की रात परिवार सहित घर पर सो रहा था। सुबह उठकर देखा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। रात के समय अज्ञात चोर घर में घुस कर दो लेपटाप, एक मोबाइल फोन, एक घड़ी, 17 हजार रूपए, आधार कार्ड, पैन कार्ड, गाड़ी की आर.सी व अन्य जरूरी कागजात चोरी करके ले गए। सुरेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments