बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 09 दिसम्बर 2023, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को शुक्रवार देर शाम थाना के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान चंदन निवासी रामघाट बुलंदशहर यूपी हाल डेरा हलवालना इंद्री करनाल के रूप में हुई।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी सत्यवीर निवासी बुलंदशहर यूपी के साथ मिलकर बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी चंदन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी निवासी अर्जुन पुत्र ताराचंद ने थाना पुराना औद्योगिक में शिकायत देकर बताया था कि उसने 27 जुलाई 2022 की देर रात अपनी बाइक घर के बाहर गली में खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा बाइक नही मिली। अज्ञात चोर रात के समय उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर बाइक व आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि बीते अक्तूबर महीने में थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम को जानकारी मिली थी की यूपी के बुलंदशहर में बुलंदशहर निवासी सत्यवीर चोरी की उक्त बाइक सहित पकड़ा गया है। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने बीती 5 अक्तूबर को आरोपी सत्यवीर को बुलंदशहर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक साथी आरोपी चंदन निवासी रामघाट बुलंदशहर यूपी हाल डेरा हलवालना इंद्री करनाल के साथ मिलकर चोरी करने बारे स्वीकारा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी सत्यवीर को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी चंदन की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments