Wednesday, August 5, 2026
Newspaper and Magzine


जिलों में भव्य रूप से मनाया जाएगा बैसाखी पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी भरमार : उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 11, 2026 Tags: , , , ,

बैसाखी उत्सव को लेकर तैयारियां तेज

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की आयुक्त डॉक्टर अमित अग्रवाल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, उपायुक्तों को दिए आयोजन को भव्य बनाने के निर्देश

आर्य पीजी कॉलेज में होगा जिला स्तरीय बैसाखी उत्सव, शिक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

BOL PANIPAT , 11 अप्रैल। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त डॉक्टरअमित अग्रवाल ने शनिवार को प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर बैसाखी उत्सव को धूमधाम से मनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि बैसाखी उत्सव को जिला स्तर पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोक कला कार्यक्रम और अन्य आकर्षक गतिविधियां शामिल होंगी। उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिए कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और इसे जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पानीपत के उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने डॉ अमित अग्रवाल को आश्वस्त किया कि जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को पूरी गंभीरता और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बैसाखी उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम सोमवार को आर्य पीजी महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं।
आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि बैसाखी केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी जिलों में इसे भव्य और गरिमामय तरीके से मनाया जाए, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।”
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि
“जिले में बैसाखी उत्सव को पूरी भव्यता और अनुशासन के साथ आयोजित किया जाएगा। आर्य पीजी कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं ताकि कार्यक्रम सफल और यादगार बने। वीडियो कांफ्रेंस में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे भी उपस्थित रहे

Comments