Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन -डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मार्च — ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और बिजली खपत को कम करने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2020-21 के लिए दो लाख रुपये तक के राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे । नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा व हरेड़ा द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है ।

डीसी सुशील सारवान ने बताया कि औद्योगिक , वाणिज्यिक , राजकीय , संस्थागत समूह आवासीय भवनों द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा तकनीक व ऊर्जा दक्षता का उचित प्रयोग करने वाली संस्थाओं को राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिया जाता है । इसके अलावा , इनमें इनोवेशन या नई प्रौद्योगिकियों या अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में नई प्रचार परियोजनाओं को शामिल किया गया है ।

ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार , ऊर्जा दक्षता , अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र , कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं । डी.सी. ने बताया कि इन पुरस्कारों में विजेता संस्था को नकद राशि , शील्ड तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाता है । उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत दिशा निर्देशों संबंधी जानकारी के लिए हरेडा की वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है । इसके अलावा जिला लघु सचिवालय में स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से भी जानकारी ली जा सकती है ।

Comments