किसानो की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना हमारी जिम्मेदारी: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया
किसान के खेत का डीसी ने किया औचक निरीक्षण.500 मीटर पैदल चलकर हालात का लिया जायजा.
कमेटी के सदस्यों को त्वरित रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश
BOL PANIPAT , 17 मार्च। हरियाणा विधानसभा की पिटीशन कमेटी में मुआवजे की मांग को लेकर दायर याचिका पर संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को गांव आसन कलां निवासी किसान रविंदर के खेत का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इस मामले में शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि किसान की खेत संबंधी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करना हमारी जिम्मेदारी है। आसन कलां में थर्मल के पानी से फसलों के हुए नुकसान का हमने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस पर तुरंत संज्ञान लें और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। किसी भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और जल्द ही इस समस्या का ठोस समाधान निकाला जाएगा। गौरतलब है कि
हरियाणा विधानसभा की पिटीशन कमेटी में किसान रविंदर कुमार द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। इसको लेकर प्रशासन ने कमेटी का गठन किया था।
उन्होंने किसान द्वारा शिकायत दर्ज कराई शिकायत में इस बात पर जोर दिया गया था कि थर्मल प्लांट के पानी लीकेज की वजह से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही खेतों में भूमि जलस्तर बढ़ जाने से कई स्थानों पर जमीन अकड़ (बंजर) हो गई है और खेती करना संभव नहीं रह गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त डॉ दहिया ने कमेटी के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने करीब 500 मीटर पैदल चलकर खेतों का निरीक्षण किया और कई स्थानों पर खुदाई करवाकर स्थिति की वास्तविकता को परखा।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डॉ दहिया ने अधिकारियों को इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेने और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने गठित कमेटी के सदस्यों और एसडीएम को निर्देशित किया कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रभावित किसान की बात पर संज्ञान लिया जा सके। इस मौके पर एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीआरओ कनब लाकड़ा, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, डीडीए कृषि विभाग डॉ परवीन गुलिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी व थर्मल प्लांट के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments