Friday, August 7, 2026
Newspaper and Magzine


खेलो इंडिया केन्द्र खोलने के लिए 15 फरवरी तक करें आवेदन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 10, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 10 फरवरी। हरियाणा खेल विभाग ने खेलो इंडिया को राज्य के अन्य स्थानों पर पंहुचाने की पहल करते हुए खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (के.आई.सी.) सरकारी संगठन स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप रेढू ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार व भारतीय खेल प्राधिकरण की योजना के तहत प्रदेश के पानीपत सहित करनाल, रोहतक, सोनीपत, महेन्द्रगढ़, पंचकूला, हिसार, फतेहाबाद, मेवात, सिरसा तथा गुरुग्राम में खेलो इंडिया केन्द्र खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि पानीपत जिला में केन्द्र खोलने व अधिक जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय स्थित स्थानीय शिवाजी स्टेडियम, मॉडल टाऊन में 15 फरवरी तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।

Comments