Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


आढ़तियों ने हड़ताल के दूसरे दिन सौंपा ज्ञापन

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 20, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 20 सिंतबर (कविता), स्थानीय अनाज मंडी के आढ़तियों ने मंडी में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। मंगलवार को आढ़तियों ने मुख्यमंत्री के नाम राज्यसभा सांसद के आवास पर उनकी अनुपस्थिति में उनके बेटे अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा । अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान विजय छाबड़ा ने बताया कि सरकार ने हमारी मांगों को लेकर अभी तक कोई संज्ञान नही लिया है ।जिससे मंगलवार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।अगर सरकार हमारी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लेती है तो बुधवार को हरियाणा के सभी मंडियों ले आढ़ती करनाल में सीएम आवास का घेराव करेंगे।उन्होंने बताया कि फिर भी सरकार उनकी मांगों को नही मानती है तो अनाज मंडियों में अनिश्चित हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का व्यापारी व किसान सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेगा।

Comments