चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 4 मई 2022, चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार. एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने नूरवाला अड्डा पर नाकाबंदी कर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र विपिन निवासी जसबीर कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया मंगलवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान नूरवाला अड्डा पर मौजदू थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक बिना नंबर प्लेट लगी अपाचे बाइक पर सवार होकर बरसत की और से आने वाला है। युवक के पास उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत नूरवाला अड्डा पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बगैर नंबर प्लेट लगी सफेद रंग की अपाचे बाइक पर बरसत की और से आया। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक को नाके पर रोक कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान प्रिंस पुत्र विपिन निवासी जसबीर कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने बताया उसके मामा के लड़के कृष्णा निवासी खुरजा बुलंदशहर यूपी ने उक्त बाइक चोरी कर बेचने के लिए उसको दी थी। वह बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।
सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया पुलिस टीम ने बाइक को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379,411 के तहत थाना तहसील केंप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी प्रिंस को आज माननीय न्यायालय में पेश किया। जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments