Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 4 अगस्त 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने चोरी की बाइक बेचने की फिरार में घूम रहे एक आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शौकिन पुत्र मेहरूद्दीन निवासी सिवाह पानीपत के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया वीरवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि जीटी रोड पर सैक्टर 29 कट के पास एक बाइक सवार अज्ञात युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान शौकिन पुत्र मेहरूदीन निवासी सिवाह के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त एचएफ. डिलक्स बाइक एक महीना पहले सनौली रोड पर कैनरा बैंक वाली गली से चोरी करने बारे स्वीकार किया है। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अजय निवासी ईसापुर खुरगान शामली यूपी हाल किरायेदार कुटानी रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया गिरफ्तार आरोपी शौकिन से पूछताछ में खुलासा हुआ उसको नई नई बाइक चलाने का शौक है। उसने एक महीना पहले बाइक चोरी कर ली, चलाने के बाद बाइक को बेचने के लिए वह वीरवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। आरोपी शौकिन के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments