Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 23, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 जून 2023, पानीपत, सीआईए थ्री टीम ने वीरवार देर रात सनौली बापौली रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार की रात गश्त के दौरान गांव सनौली में अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक बापौली रोड से सनौली रोड की तरफ पैदल पैदल आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत सनौली बापौली रोड मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक बापौली की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान उस्मान पुत्र इकराम निवासी गढ़ी बेसिक के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी उस्मान के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल करीब एक सप्ताह पहले सहारनपुर यूपी में एक अज्ञात युवक के 3 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी उस्मान को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments